फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में गैस सिलिंडर की किल्लत पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अमेठी में गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और इसकी किल्लत के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को इन समस्याओं का जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है। गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के चलते लोग फिर से लाइनों में लगने को मजबूर हैं। कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। कहा कि इस मूल्य वृद्धि से आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े तमाम कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। छोटे व्यवसायों के बंद हो रहे हैं। यह सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करता है। आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों से कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। दावा किया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदना कम करने से देश को करीब आठ लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस दौरान आवेश हनफी, देवांश त्रिपाठी, डॉ. मलखान सिंह, धर्मेश मिश्र, कन्हैया लाल, वीरेंद्र दुबे, दीपक शुकल, केश कुमार, दिनेश पांडेय, केश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें