फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में गेहूं की फसल में लगी आग, 10 बीघा जलकर राख

अमेठी में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित गनी टॉकीज के पीछे सिवान में सोमवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और करीब 10 बीघा से अधिक क्षेत्र की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। बाल्टी और अन्य साधनों से प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता से आग अन्य खेतों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना में महेंद्र तिवारी, पवन तिवारी और मेराज की फसल जली है। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि आग बुझा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में तीन किसानों की करीब पांच बीघा फसल नुकसान में बताई गई है। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें