फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में एक साल में 15 बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

एक साल में 15 बार शिकायत की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पड़ोसी ने नाली संग रास्ता बंद कर दिया है। तहसील, थाना, पोर्टल आदि के माध्यम से लगातार अफसरों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई, बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को अमेठी में गौरीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. को अपनी फरियाद सुनाते हुए रानीपुर हरदों गांव निवासी नजरून निशा ने कही। वहीं अमेठी में सीडीओ वीरभानु सिंह, मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता और तिलोई एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी ने शिकायतों की सुनवाई की। गौरीगंज के भटगवां निवासी मोना मिश्र ने बताया कि पड़ोसी उनकी भूमि पर जबरन निर्माण कर रहे हैं। लगातार थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि यहां पर डीएम को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया है। नगर पालिका गौरीगंज निवासी चंद्रकेश ने बताया कि सैठा रेलवे क्रासिंग से रेलवे काॅलोनी होते हुए करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सार्वजनिक रास्ता है। इस समय इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण राहगीरों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मदार उदासीन बने हुए है। नंदा का पुरवा निवासी धन्नू देवी ने बताया कि उनका घरेलू बिजली बिल पांच माह का 18 हजार रुपये आ गया है। लगातार वह एसडीओ और एक्सईएन कार्यालय का चक्कर काटर रही हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि घर में सिर्फ बल्ब जलता है। मीटर रीडर घर जाते नहीं मनमाना बिजली बिल भेज दिया जाता है। कहा कि डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया तो उन्होंने मौके पर 18 हजार रुपये से बिजली बिल घटाकर नौ हजार रुपये जमा करने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें