फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

अमेठी में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जिले में 80 परीक्षा केंद्र पर चल रही है। मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निशा अनंत ने परीक्षा केंद्र श्री रणन्जय इंटर कॉलेज गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्ष, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा एवं केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चलती पाई गई। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से विद्यालय के समस्त कक्षों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें