फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बूंदाबांदी से राहत नहीं... बढ़ी उमस ने किया बेहाल

अमेठी में शनिवार को मौसम ने करवट ली है। यहा सुबह से बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। लोगों को उम्मीद थी कि तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासतौर पर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दुकानदारों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल धूप व छांव दोनों की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश ने तो कुछ देर के लिए राहत दी, लेकिन अब घरों और सड़कों दोनों पर भारीपन सा महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें