अमेठी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पूरे दिन आसमान में बदली रही और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान नीचे गिर गया। पाला गिरने की आशंका से किसान परेशान हैं। हवा का रुख बदलने से रविवार को मौसम बदल गया। अभी तक दिन में धूप निकलने से सर्दी कम पड़ रही थी तो रविवारवार को सुबह बूंदाबांदी होने से कुछ देर के लिए हल्की बारिश से दिन में गलन बढ़ गई। प रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से धुंध का भी असर रहा। जनवरी में सर्दी का मौसम पहेली सरीखा बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक हो गया। जिस कारण मौसम पूरी तरह बदल गया। बदली छाई रहने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। उत्तर-पूर्व की हवा ने सर्दी के मौसम में बारिश की स्थिति उत्पन्न कर दी है।