फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बीएलओ विवाद पर भाजपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

यूपी के अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के जरिए पार्टी नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। बताते चलें कि बुधवार को बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। इस दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद बीएलओ के पति ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कुछ नेताओं पर अभद्रता, मारपीट और मोबाइल छीनने जैसे आरोप लगाए गए। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना से जुड़े प्रार्थना पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। सभी पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें