फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में अमृत भारत योजना से नई चमक में दिखेगा गौरीगंज स्टेशन

यूपी के अमेठी में जल्द ही गौरीगंज रेलवे स्टेशन यात्रियों को नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। डीआरएम ने करीब एक घंटे तक स्टेशन परिसर का भ्रमण कर नए भवन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज और टिकट काउंटर का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। योजना पूरी होने के बाद स्टेशन पर आधुनिक वेटिंग रूम, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह समेत रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें