पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को रायबरेली पहुंचे और अमेठी हत्याकांड में मारे गए शिक्षक के परिजनों से मिले। वह अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। इस घटना के पीछे पुलिस जिम्मेदार है। यदि कड़ी कार्रवाई होती तो पूरे परिवार का सफाया न होता।