फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: हूटर लगी कार रोकने पर भड़के ड्रग इंस्पेक्टर, एसएचओ से की अभद्रता

मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर बुधवार शाम वाहन को तेज रफ्तार में आते देख पुलिस टीम ने जब रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी मोड़कर संजय गांधी अस्पताल की ओर भागने लगा। पीछा कर वाहन को रोका गया। कार से उतरे व्यक्ति ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र बताया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी।आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी से न केवल अभद्र भाषा में बात की, बल्कि कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का भी दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें