अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के सौना मोड़ के पास रविवार रात मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे चपेट में आए चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कमरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के पूरे भाले गांव निवासी ट्रैक्टर चालक कन्हैयालाल (30) अपनी ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढलाई का काम कर रहा था। रविवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर अचानक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। परिजनों में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां मुराता की सूचना पर कमरौली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति का शव घर पहुंचते ही बेहोश बेहोश हुई पत्नी पति का शव देखते ही पत्नी कविता अचेत हो गई। पिता की कुछ दिन पहले मृत्यु हो जाने के कारण मां चिल्ला चिल्ला कर यही कह रही थी कि घर में कमाने वाला अब कोई नहीं है घर की सारी जिम्मेदारी बेटे के ऊपर थी। दो बेटे पप्पू व सतीश शहर में परिवार के पालन पोषण के लिए काम करने गए हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के दो बेटी दिव्यांशी (4) व रिमझिम (2) हैं। दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।