अमेठी जिले में अमेठी विधानसभा के गांवों में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव पीडीए प्रहरी कैंप लगाकर बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से एसआईआर फॉर्म भरने की अपील की। सोमवार की रात तहसील के पटखौली अग्रेसर गांव में कैंप लगाकर लोगों के फार्म भरवाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए अखिलेश यादव संघर्ष कर रहे हैं। सब लोग उनका साथ दें। इस दौरान भादर ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामअचल यादव, बूथ अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, विपिन जाटव, मनु पाल, सौरभ चौधरी, चंद्रकांत पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।