यूपी चुनाव में अब थोड़ा समय ही बचा है ऐसे में कुछ क्षेत्र जो हाइप्रोफइल सीट के रहें वहां अमर उजाला की टीम पहुंची। अमेठी और रायबरेली हमेशा से चर्चित सीट रही है यहां के लोगों में योगी सरकार और बीजेपी को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने मिली। अमेठी और रायबरेली में लोगों ने योजनाओं का लाभ मिलने की बात तो कही लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत थी कि अमेठी में भाजपा विधायक गरिमा सिंह और सांसद स्मृति ईरानी लोगों से नहीं मिलते उनके जनप्रतिनिधि भी अपने अपने लोगों को पहचान कर योजनाओं का लाभ देते हैं।