उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-3 की मुख्य परीक्षा रविवार को जनपद के 26 केंद्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित समय पर आयोजित की गई। परीक्षार्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन एवं कंप्यूटर का खंड अपेक्षाकृत कठिन रहा। अनुमानित कटऑफ 70 अंकों के आसपास आंका जा रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई व्यवधान नहीं हुआ। प्रशासनिक निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई गई।