फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूप व गर्मी का सितम, सड़कों पर सन्नाटा, पेय जूस की दुकानों पर भीड़

अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से ही चढ़ते पारे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप और गर्म हवाओं की तीव्रता इतनी बढ़ी कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकांश लोग गमछा, टोपी या छाता लेकर ही बाहर निकले। लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ जरूर दिखी, पर सड़कें दिन भर सूनी रहीं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही। खेतों व बाहरी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक भी दोपहर के समय कार्य छोड़कर घर लौटते देखे गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के सभी वार्ड भी मरीजों से भरे है। दोपहर तक आए मरीजों में आधा दर्जन लोगों को उल्टी दस्त व पेट दर्द की वजह से भर्ती करना पड़ा। जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें