शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को शिक्षकों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया। ब्लॉक मुख्यालय अकबरपुर में सभी शिक्षक एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सदानंद गुप्ता को सौंपा गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तहत दिया गया टीईटी की अनिवार्यता का निर्णय शिक्षकों के हित में नहीं है। पहले से ही निर्धारित योग्यता के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए गए थे, जो वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अब उनको टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता करना न केवल अनुचित है, बल्कि उनके सेवा अधिकारों व सम्मान के विरुद्ध है। इस दौरान कोषाध्यक्ष सतन कुमार, जिला मंत्री राजेश कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा व अन्य ब्लॉक संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।