अंबेडकरनगर। जिले के 11 केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज टांडा रोड पर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री आसान थी। हालांकि, बायोलॉजी के सवाल लंबे होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को यह खंड कठिन लगा।