फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी, 11 केंद्रों पर 4848 बच्चे देंगे परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक ही पाली में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर के बीएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक, जैमर, सिटिंग प्लान, सीसी टीवी व सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर नवोदय के प्राचार्य डॉ. वीके यादव ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और पेन ड्राइव आदि ले जाना सख्त मना है। इसके अतिरिक्त, स्टेशनरी मदों में ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, लिखने के पैड, स्केल, इरेज़र और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। व्यक्तिगत सामान जैसे वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, बड़े चश्मे और किसी भी प्रकार के धातु की वस्तुएं पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि वे अपने साथ पेन न लाएं, परीक्षा केंद्र पर पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थ और पानी की बोतलें (पारदर्शी बोतल को छोड़कर) भी प्रतिबंधित हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी इन प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पाया जाए, तो उसे 'अनफेयर मीन्स' (अनुचित साधन) का दोषी मानते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 03 मई को दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में कुल 4848 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे पूर्वाह्न से 1:30 बजे अपराह्न तक प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्यद्वार बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें