फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक को रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

अंबेडकरनगर। श्री नवदुर्गा कांवड़िया मंडल व निशुल्क सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ महादेव-पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शीतला माता मंदिर पर कांवड़ में जल भरने के बाद श्रद्धालु काशी के लिए रवाना हुए। यादव चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा घसियारी टोला और मालीपुर त्रिमुहानी होते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची, जहां पूजन किया गया। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष सोनू गौड़ और संरक्षक विकास निषाद को त्रिशूल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई। नगर पालिका की ओर से महिला अस्पताल के सामने कांवड़ियों को जलपान कराया गया। पंचम परदेशी की टीम ने भक्ति गीतों और झांकियों की प्रस्तुति दी। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, किरन पांडेय समेत अन्य लोगों ने कांवड़ियों को विदाई दी। अध्यक्ष सोनू गौड़ ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, ईओ अरविंद कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रबंधक संतराम जायसवाल, संरक्षक विकास निषाद, उपाध्यक्ष सुभाष गौड़ समेत समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें