जलालपुर कोतवाली इलाके के कासिमपुर कर्बला के निकट मंगलवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही डायनेमिक अकैडमी आफ साइंस अशरफपुर की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।