फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोविंद साहब से विस्थापित दुकानदारों से हुई वार्ता, जल्द किया जाएगा नियमित आवंटन

अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रंजीत सिंह ने प्रभावित दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सभी पात्र दुकानदारों को नियमानुसार भूमि आवंटित की जाएगी और किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाएगी। तहसील प्रशासन ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को संतराम, किरोधन, रामनाथ, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, गब्बर की चाय व मिठाई, चाट विक्रेता जगदीश, शिवशंकर, गया प्रसाद, जनार्दन की दुकानें, नरमोद की कपड़े, राजबहादुर गौड़ की पान की दुकान, फिरतू निषाद की सब्जी समेत अन्य कई व्यापारियों की दुकानें के स्थायी व अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए थे। लोगों की नाराजगी देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को पीड़ितों से वार्ता की। एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारियों ने बेदखल किए गए लोगों के नाम दर्ज किए। इसके साथ ही उन्हें योजनाबद्ध ढंग से जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया। इस पर सभी ने सहमति जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें