फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग, मई में ही जून जैसी गर्मी का प्रकोप

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 04:27 PM IST

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज की तपिश तेज रही, जिससे दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगीं। तापमान तो स्थिर रहा लेकिन उमस के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख चौराहों पर आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप से बचाव के लिए कई जगहों पर लोग गमछा, छाता और चेहरे को कपड़े से ढककर धूप से बचाव करते दिखे। गर्म हवाओं के चलते बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस बार मई महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों और दफ्तरों में कूलर और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें