फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

ishwar ashish Updated Tue, 01 Jul 2025 07:40 PM IST

मंगलवार को सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ विधायकों ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। गरीबों को फल व मिठाई वितरित की गईं। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह ज्येष्ठ की तेज धूप से जलती पृथ्वी जुलाई में मानसून की पहली बारिश से तृप्त हो जाती है। उसी तरह धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के आंगन में मां मालती देवी की गोद में एक किलकारी सुनने के लिए बेचैन था। इसी दिन अखिलेश यादव के रुप में एक उदयीमान तारा अपनी लालिमा बिखेरते हुए धरती पर आया। वहीं अखिलेश यादव जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो विकास कार्यों का इतिहास रच दिया। ऐसे जनप्रिय नेता को प्रदेश और देश की बागडोर फिर से देनी है। गोष्ठी को विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर आयोजित शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें