फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा शुक्रवार को, शिव बाबा और श्रवण धाम में की जाने लगीं तैयारियां

ishwar ashish Updated Wed, 11 Jun 2025 02:07 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के दौरे पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। शिव बाबा धाम और श्रवण धाम में डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी केशव कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अफसरों की जिम्मेदारियां तय की गईं। दोनों धार्मिकस्थलों की साफ सफाई के साथ सड़कों की मरम्मत जैसे अन्य तमाम कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इसके अलावा राजकीय हवाई पट्टी पर भी तैयारियां दुरुस्त कराई जाएंगी। बताया जा रहा है कि दोनों धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री राजकीय हवाई पट्टी से जनसंबोधन करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें