फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

टांडा कोतवाली के सामने स्थित टोनी सरदार के घर में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से आसपास के मकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें