फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी

कटका के पाभीपुर गांव में बुधवार देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पाभीपुर निवासी रिटायर फौजी जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था। ग्राम प्रतिनिधि होने के कारण उनका पुत्र भूप नारायण पांडेय रामलीला देखने और उससे जुड़े कार्यों में शामिल होने गया था। रात करीब 10:50 बजे वह घर लौटा और दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो गमछे से चेहरा ढके दो लोग दिखाई दिए। उसे देखते ही दोनों धक्का देकर भागने लगे। चोर अलमारी के पीछे लगी जाली तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज की अलमारी में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में चांदी की तीन करधनी, दो माथबेंदी, 10 छल्ले, सोने की चार अंगूठियां, छह सोने की कीलें, छह हार, चार टॉप्स, चार जोड़ी पायल और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें