भीषण गर्मी फिर उमस के बीच बारिश होने से मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। खासतौर पर वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक परामर्श दिए, ब्लड जांच के बाद स्थिति सामान्य वाले रोगियों को घर भेज दिए। इसके साथ ही अस्पताल के खुलने के बाद भीड़ भी अधिक रही जिससे मरीजों को परचा बनवाने में भी मशक्कत करनी पड़ी। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. योगेश वर्मा ने बीमारी से बचाव के बताए तरीके।