फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में कहीं पेट्रोल मिला तो कहीं लौटे लोग

अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी है। अकबरपुर सहित सभी ग्रामीणों क्षेत्रों में यह समस्या अभी भी बरकरार है। शुक्रवार को अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित चार पेट्रोल पंपों पर यहीं हाल रहा। शहर के एक पेट्रोल पंप पर दोपहर में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके कारण लोगों को निराश होकर लौटना। आगे बढ़ने पर एक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ रही। इसके बाद भी लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं तीसरे पेट्रोल पंप पर मशीन की नेजुल खराब होने के कारण लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। हालांकि, डीजल यहां पर दिया जा रहा था। जबकि ओवर ब्रिज के निकट मेहरोत्रा पेट्रोल पंप पर महीनों से पेट्रोल-डीजल लोगों को नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों के सामने गहरी मुसीबत नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें