टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा गांव में बुधवार को एक परिवार उस समय बिखर गया, जब रूपचंद (30) ने अपनी पत्नी पूजा (28) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना घर के भीतर हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे टांडा कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका पूजा अपने पीछे पुत्र आदित्य (8) और आदर्श (5) को छोड़ गई है। एक ही पल में दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है। पूजा का मायका बसखारी के रामडीह सराय गढ़ा फत्तेपुर में है। मृतका के परिजनों को बुधवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि पूजा की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।