फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में डिलीवरी मैसेज के बाद भी सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता नाराज

जलालपुर के मंगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर शनिवार को गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के बीच बहस हुई। बढ़ती शिकायतों के बीच किसी ने 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद डिलीवरी का मैसेज मिल रहा है, लेकिन सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। मोहम्मद हसन ने बताया कि 10 अप्रैल को बुकिंग के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मुकेश ने कहा कि 10 मार्च की बुकिंग के बाद भी कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी संचालक राम सजीवन ने बताया कि सभी को नियमानुसार गैस दी जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर समाधान का प्रयास किया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें