फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: खून से लथपथ युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

ishwar ashish Updated Fri, 16 Jan 2026 11:03 AM IST

अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव स्थित भदया पुरवा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी अवधेश (पुत्र मुन्नू) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। थानाध्यक्ष आलापुर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मृतक का परिजनों से विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें