फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: "अखिलेश यादव नकारात्मक व्यक्ति, राहुल जीएसटी तो दूर सरपत-गन्ने में नहीं जानते अंतर"

जीएसटी की नई दरें लागू होने पर उपलब्धियां बताने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अकबरपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव नकारात्मक व्यक्ति हैं, कभी देश के प्रति सकारात्मक बात नहीं की है। जब वह यह बोल सकते हैं कि भारत देश विकसित नहीं बन सकता, तो कुछ भी कह सकते हैं। वह देश के बारे में नहीं सोचते हैं, सिर्फ सत्ता के बारे में सोचते हैं। अगर जीएसटी का अध्ययन कर लें तो समझ आएगा कि यह देश के हित में है। 2017 में जीएसटी लागू कर रहे थे तब भी विरोध कर रहे थे। 16 प्रकार के कर समाप्त कर वन नेशन, वन टैक्स लागू किया गया था। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज बन रहा है। सिक्स लेन, फोल लेन बन रहे, एअर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। निर्वाचन आयोग पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुराने जीएसटी को बदलने के सवाल पर कहा कि वन टैक्स लागू करने के बाद निरंतर सुधार हो रहा था। अब इसमें बड़ा सुधार किया गया है। इससे जीडीपी बढ़ेगी और लोगों को सहूलियत मिलेगी। कांग्रेस के राहुल गांधी की मांग पूरा करने वाले बयान पर कहा कि जीएसटी काउंसिल के इस बड़े निर्णय से आम जनता का हित होगा। हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। राहुल गांधी को ये नहीं पता है कि सरपत है या गन्ना, आलू कहां पैदा होता है, गेहूं और धान का अंतर नहीं पता तो देश की जीएसटी के बारे में क्या पता होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें