अंबेडकरनगर में चल रहे श्रवण महोत्सव में शामिल होने भजन सम्राट अनूप जलोटा पहुंचे। बीएमसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में मुंबई में कोई काम नहीं हुआ है। बीएमसी में सत्ता परिवर्तन के बाद अब मुंबई और सुंदर हो जाएगी। अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है। मुंबई मायानगरी है, इसकी सुंदरता बनाए रखने के लिए विकास की जरूरत थी। यहां कोस्टल रोड बन रही हैं। फ्लाईओवर और टनल बन रहे हैं। पहले जिन विकास कार्यों में समय अधिक लगता था, अब तीनों चीजें एक हाथ में होने के चलते अब और तेजी से हो सकेंगे।