फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मासूम समेत तीन की मौत... पांच लोग घायल

यूपी के अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 161 किमी के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। हादसा बेवाना थाना इलाके में हुआ। मृतकों की पहचान गोरखपुर के बेलाघाट के रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40), छह वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई। वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन (14) व कनिष्का (5) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल, अकबरपुर में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग मौके के लिए निकल गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें