नैनीताल डीएसए मैदान में मंगलवार को नैनीताल का 184वां जन्मदिवस मनाया गया। आमंत्रित अतिथियों ने नैनीताल से संंबंधित जानकारियों को सांझा किया। इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रमों से समा बांध दिया। स्थानीय ताल चैनल के आयोजन में मल्लीताल बास्केटबाल कोर्ट में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी किशन सिंह ने गुरुओं की ओर से दी गई सीख को जीवन में उतारने की अपील की। मल्लीताल मस्जिद के मो.सुहेब ने नेकी करने के साथ ही सौहार्द की अपील की। क्रिश्चियन समुदाय के जेओ पीटर ने नैनीताल की दीर्घायु की कामना की। पंडित केसी लोहनी ने जन्मदिन के अनुरूप पूजन किया। इसके बाद हवन किया गया। आयोजक मारुति साह और ईशा साह ने विचार रखे। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद केक काटा गया। इस दौरान सीपी धूसिया, जोगा राम, प्रेम सागर, दामोदर लोहनी, सीपी राणा, विजय साह, जीत सिंह आनंद, नरेंद्र बिष्ट को सम्मानित किया गया। बच्चों और जरूरतमंदों को बाबा नीम करौरी महाराज के प्रसाद स्वरूप कंबल बांटे गए। यहां नीलू एलहंस, आशा शर्मा, सभासद भगवत रावत, शैलेद्र बर्गली, आनंद बिष्ट, अवतार सिंह, डीएन भट्ट, राजेंद्र आदि रहे। संचालन प्रो.ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति ने किया।