फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कटेहरी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने पोस्टर से किया किनारा, कहा- ये विरोधियों की साजिश, सपा नेता ने भी दिया बयान

अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा। जिसका मतलब है कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये। जीवन मरण से जोड़कर लगा यह पोस्टर जितनी तेजी से वायरल हुआ उतनी ही तेजी से हट भी गया। अब शुक्रवार को भाजपा ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। मैने प्रत्याशी और उनके पुत्र से बात की है। उनकी तरफ से पोस्टर नहीं लगा है। उधर सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि जनता ओछी भावनाओं पर वोट नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के दीर्घायु की कामना की लेकिन कहा कि हार तय देख भाजपा कोई हथकंडा छोड़ना नहीं चाह रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें