अंबेडकरनगर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल हवा और बारिश के चलते गिर गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली थी, उनकी मुश्किलें भी कम नहीं हैं। खेतों में छोड़ी गई कटी फसल बारिश के पानी में भीग गई है। ऐसे में किसानों के सामने तैयार धान को सुरक्षित निकालने और बची फसल की कटाई करने की चुनौती खड़ी हो गई है।