फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ambedkarnagar : ट्रॉला चालक की गला घोटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

अंबेडकरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर मार्ग पर गोहन्ना बाईपास के पास एक युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक विशाल यादव निवासी अल्लीपुर कोडरा पिछले दो दिनों से गन्ने की ट्रॉली लेकर चीनी मिल जा रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम एक ई रिक्शा से ट्रॉला टकरा गया था जिसके बाद चालक से विवाद हो गया। इसी विवाद में हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। सीओ देवेंद्र मौर्य, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें