फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: एनसीसी कैडेट्स को दिया गया शस्त्र चलाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण, सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की गई

कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद दोषियों और उनको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान पर भारत सरकार की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को जिले भर में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की शुरुआत की गई है। सुबह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एनसीसी के कैडेट्स को परेड कराने के साथ शस्त्रों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसमें बताया गया कि किस प्रकार से स्वयं का बचाव करते हुए हमलावरों को निशाना बनाना है। कैडेट्स को रायफल चलाने के लिए बंदूक की पोजीशन और बॉडी की पोजीशन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा पिस्टल से लेकर अन्य प्रकार के हथियारों में मैगजीन लोड करने के बारे में बताया गया। दोपहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मॉकड्रिल किया जाएगा। रात में एनटीपीसी टांडा, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी और मिझौड़ा चीनी मिल में ब्लैकआउट करने के साथ इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें