अंबेडकरनगर शहर के राजकीय हवाई पट्टी पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 385 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम कर अग्नि के सात फेरे लिए। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न कराया गया। डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को पुष्प वर्षा कर आर्शीवचन व उपहार दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम, सीडीओ के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी संजय निषाद ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।