फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: स्मार्ट मीटर से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी, जलालपुर में लोगों ने जताई नाराजगी

विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कई नगर और शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में जलालपुर के विद्युत उपकेंद्र पर आम जनता स्मार्ट मीटर को लेकर खासा परेशान नजर आई। स्थानीय लोगों से बातचीत में सामने आया कि कई उपभोक्ताओं की बिजली अचानक काट दी गई, जबकि उन्हें नए सिस्टम की पर्याप्त जानकारी भी नहीं है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी उनकी बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। वहीं, स्थानीय लाइनमैन द्वारा भी सही जानकारी नहीं दिए जाने से उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें