फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: सीएम के स्वागत में सज रही बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली

अंबेडकरनगर: पूर्वांचल की आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की साक्षी बनने को तैयार हो रही है। बुधवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जनसभा स्थल, हेलीपैड, प्रेस कॉरिडोर, वीआईपी एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी व्यवस्था में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी व सामान्य पार्किंग, ट्रैफिक प्लान और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें