फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: निषाद पार्टी ने विधायकों के आवास-कार्यालय का किया घेराव

मधुवेंद्र सचान Updated Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM IST

निषाद पार्टी ने विधायकों के आवास-कार्यालय का किया घेराव अंबेडकरनगर: अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजय निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के निकट स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और नारेबाजी के बाद विभिन्न विधायकों के आवास व कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर से सपा विधायक राम अचल राजभर के विद्यालय, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के आवास, जलालपुर विधायक राकेश पांडेय के आवास तथा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के अकबरपुर ब्लॉक के निकट स्थित कार्यालय का घेराव कर अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष संजय निषाद ने आरोप लगाया कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया में विपक्षी विधायक बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा सत्र में इस बार समाज को अनुसूचित दर्जा नहीं मिला तो विपक्षी विधायकों का गांवों में विरोध किया जाएगा। महिला सभा की जिला अध्यक्ष रीना निषाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद लगातार निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग उठा रहे हैं लेकिन विपक्ष इसमें रोड़ा अटका रहा है। अनुसूचित दर्जा न मिलने से समाज के बच्चों को उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव वीरेंद्र निषाद, विधानसभा अध्यक्ष (अकबरपुर) रामजगत निषाद, गुड्डू निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें