अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव में शनिवार की रात बॉलीवुड गायब शबाब शाबरी और भोजपुरी गायिका के गीतों पर लोग झूम उठे। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे। पहले शबाब शाबरी ने हुड़ हुड़ दबंग, छाप लितक सब छीनी मोसे नैना लड़ईके, चप्पा चप्पा चरखा चले जैसे गीत गाकर रोमांचित कर दिया। अक्षरा सिंह ने गणपति वंदना और श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। एक के बाद एक भोजपुरी और हिंदी गीत गाकर श्रोताओं से भरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।