फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक, डीआईओएस कार्यालय का किया घेराव

अंबेडकरनगर में एक माह से बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों ने कहा कि मई माह का वेतन भुगतान न होने से शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि जिले के 60 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को मई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। 12 जून तक वेतन जारी न होने से शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें