फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत, ठगी से आहत होकर जान देने की आशंका

अंबेडकरनगर में कटका इलाके के मुंडेहरा पालापुर गांव निवासी सीता देवी की बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं ससुरालवालों ने मृतका से निवेश का झांसा देकर ठगी का शिकार होने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। इस पर मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस महिला के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। आजमगढ़ के महाराजगंज क्षेत्र के मोलनापुर गांव के शिवमूरत ने करीब तीन साल पूर्व अपनी पुत्री सीता देवी का विवाह मुंडेहरा पालापुर के रामशकल निषाद के साथ किया था। दोनों को कोई बच्चा नहीं है। वर्तमान में रामशकल गुड़गांव में रहकर पीओपी का काम करता है, जबकि सीता गांव में ही अपनी सास रमावती व दो ननद के साथ रह रही थी। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सास रमावती बकरी चराकर वापस लौटी तो सीता तड़प रही थी। उसने सलफास का सेवन करने की बात कही तो घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से महिला को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शाम करीब 7 बजे उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें