फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में वनरोज ने हमला करके युवक को मार डाला

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 02:36 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की सुबह वनरोज के हमले में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना अहिरौली क्षेत्र के कटघरवा गांव की है। गांव निवासी जगत राजभर की मौत हुई है। बताया गया कि जगत जंगल की तरफ लकड़ी तोड़ने गया था। वहां पर वनरोज ने अचानक उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया। काफी देर बाद वनरोज भागा। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। जगत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वनरोज की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाई। ताकि, भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें