फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख कीमत का 42 किलो गांजा बरामद

अंबेडकरनगर में जलालपुर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके पास से 10 लाख कीमत का 42 किलो गांजा बरामद हुआ है। साथ ही दो मोबाइल व नकदी भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात जलालपुर के कुटिया क्षेत्र के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर गांजे की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 39 पैकेटों में रखा 42.325 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान गोरखपुर के थाना हरपुर के बुढहट निवासी रमेश यादव (46) और आजमगढ़ के थाना अतरौलिया के हैदरपुर निवासी अय्यूब (55) के रूप में बताई है। आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। जिसे वह अंबेडकरनगर सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। अय्यूब के खिलाफ आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें