फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

यूपी के अंबेडकरनगर में कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम करने की कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोपी महिला चालक को गिरफ्तारी करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। हादसा शहर कोतवाली इलाके के राजेपुर के पास हुआ। अहिरौली के बैजपुर करमपुर निवासी भगवानदीन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा प्रमोद कुमार (35) बुधवार को बाइक से विपिन के साथ अकबरपुर गया था। वहां से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2.00 बजे राजेपुर के निकट गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रमोद कार में फंस गया। कार उसे घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गई। इससे प्रमोद की मौत हो गई। वहीं साथी विपिन का पैर टूट गया। अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें