फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सड़क चौड़ीकरण करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे अफसर, लोगों ने किया विरोध

Bhupendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 04:52 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में जलालपुर कस्बा में जलालपुर-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों और लोक निर्माण विभाग के बीच तनाव की स्थिति बन गई। बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारी जेसीबी लेकर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए नाराजगी व्यक्त की। हालांकि अधिकारियों के समझाने पर शांत हो गए। इसके बाद कार्य शुरू कराया जा सका। करीब छह माह पूर्व इसी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर एक दर्जन से अधिक मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। प्रभावित लोगों ने किसी तरह अपने घरों को दोबारा ठीक कराया था। अब शासन की ओर से नाली निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड विद्युतीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 62 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हो गई है। परियोजना के तहत 175 मीटर लंबाई में सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क के मध्य से दोनों ओर सात-सात मीटर तक सड़क चौड़ी की जाएगी। साथ ही अन्य कार्य भी होने हैं। इन कार्यों को शुरू कराने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप वर्मा, अवर अभियंता विजय बहादुर सिंह टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी देखते ही स्थानीय निवासी विरोध में उतर आए। स्थानीय निवासी राहुल कुमार, शुभम रावत, सुरेश गुप्ता, मखचू लाल समेत अन्य लोगों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि तोड़फोड़ के बाद महीनों तक कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है जिससे आने-जाने में भारी परेशानी होती है। हालांकि बाद में विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने मांग की कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए ताकि आमजन को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े। सहायक अभियंता दिलीप वर्मा ने बताया कि चौड़ीकरण व नाली निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। समयबद्ध ढंग से काम पूरा कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें